Lexus ने Hybrid Electric Sedan कार उतारी, कीमत...
लेक्सस इंडिया ने सोमवार को भारत में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिडान का अनावरण किया। वैश्विक स्तर पर पहली बार पेश होने के सिर्फ पांच महीने के भीतर इसे भारत में उतारा गया है। इसकी कीमत 59.13 लाख रुपए (एक्स शोरूम, भारत भर में) है। देशभर में नई ईएस 300एच की डिलीवरी पहले ही तीन महीनों के लिए तय की जा चुकी है। इसके तहत हर कार लेक्सस की सिग्नेचर स्टाइल में पहुंचाई जा रही है।
ग्लोबल आर्किटेक्चर - के (जीए-के) प्लेटफॉर्म पर निर्मित कार ईएस 300एच एक 2.5-लीटर, चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और चौथी पीढ़ी के लेक्सस हाइब्रिड ड्राइव सिस्टम से युक्त है। लेक्सस इंडिया के चेयरमैन एन. राजा ने कहा कि हम अपने वैश्विक लॉन्च के बाद इतने कम समय के भीतर भारत में नई ईएस पेश करने को लेकर उत्साहित हैं। ईएस किसी सिडान में उत्कृष्ट अंदाज और लक्जरी देती है जो कि दिखने में अद्भुत और आराम के मामले में बहुत शानदार है।
लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट पी.बी. वेणुगोपाल ने कहा, अपने डायनेमिक परफॉर्मेस के साथ नई ईएस 300एच बेहतर शिल्प कौशल, डिजाइन और नवाचार के एक स्तर को साकार करती है, जो एक्जीक्यूटिव सेडान को पुन: परिभाषित करने के लिए तैयार है। यह पारखी कद्रदानों के लिए तैयार की गई है और प्रत्येक यात्री को एक उत्कृष्ट अनुभव देने के लिए डिजाइन की गई है; यही तो लेक्सस लक्जरी की कसौटी है।
स्लिम एलईडी हेडलैंप्स, विशिष्ट एल आकार की मार्कर लाइट्स और तीखे ढंग से तराशे गए एलईडी टेल लैंप्स ईएस को एक आकर्षक लुक देते हैं। प्रोफाइल में, ईएस का डायनैमिक के साथ-साथ फ्लूड शेप भी है, जिसे जीए-के प्लेटफॉर्म द्वारा संभव बनाया गया है। यह डिजाइन लो हुड लाइन से लंबी और निर्बाध शोल्डर लाइन तक प्रवाहित होती है और तीव्र झुकाव वाले सी-पिलर में खत्म होती है।
ईएस 300एच यूरो 6 के अनुरूप एक नए हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम द्वारा संचालित है, जिसमें एक चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 22.37 किमी/लीटर का माइलेज और संयुक्त रूप से 160 किलोवॉट का कुल पावर देता है। ईएस 300एच में श्रेणी में अग्रणी 10 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, और ब्रेक-इन व टिल्ट सेंसर के साथ एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम भी दिया गया है।
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































