महिंद्रा एक्सयूवी500 लांच, कीमत 12.32 लाख रुपये
नई दिल्ली/मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. ने बुधवार को न्यू एक्सयूवी500
लांच की, जिसकी शुरुआती कीमत 12.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम डब्ल्यू 5
वैरिएंट) से शुरू होती है। यह अधिक दमदार एमहॉक155 इंजन से सुसज्जित है और
114 किलोवाट (155 बीएचपी) की उच्च ताकत और 360 एनएम का अधिक टॉर्क प्रदान
करती है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि न्यू एक्सयूवी500 नई 6वीं
पीढ़ी की इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड वैरिएबल ज्यॉमेट्री टबोचार्जर (ईवीजीटी)
से लैस है, जिसने लो-एंड टॉर्क को और अधिक बढ़ा दिया है, ताकि शहर में और
अधिक आनंदायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान किया जा सके।
महिंद्रा एंड
महिंद्रा लि. के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव क्षेत्र) राजन वढ़ेरा ने कहा, ‘‘वर्ष
2011 में अपने लांच के बाद से एक्सयूवी500 अपने शानदार मूल्य प्रस्ताव,
आकर्षक स्टाइल, हाइटेक प्रीमियम फीचर्स, बेजोड़ प्रदर्शन एवं सर्वोत्तम
कोटि की सुरक्षा के साथ प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ट्रेंड सेटर रही है।
एक्सयूवी500 ने भारत में 12 से 18 लाख रुपये के प्राइस रेंज में प्रीमियम
एसयूवी सेगमेंट का निर्माण किया और जब इस सेगमेंट में नए ट्रेंड सेट करने
की बात आती है, तो यह आज भी इस खंड में अग्रणी है।’’
कंपनी ने बताया
कि न्यू एक्सयूवी500 में क्रोम इन्सट्र्स के साथ नया चौड़ा ग्रिल, आकर्षक
नए क्रोम बेजेल युक्त फॉग लैंप्स, बिल्कुल नया स्टाइलिश टेलगेट के साथ
स्लिप्ट टेल-लैंप, आकर्षक एलईडी डीआरएल और बड़े 45.72 सेमी (235/60 आर 18)
डायमंड-कट एलॉयज लगे हुए हैं।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























