हुंडई Santro बनी कंपनी की एंट्री लेवल कार, Eon भारत में हुई बंद
Page 1 of 2 07-04-2019
नई
दिल्ली। कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी Eon
को बंद कर दिया है। कंपनी ने भारतीय वेबसाइट से Eon को हटा दिया है। अब
Santro भारतीय बाजार में Hyundai की सबसे छोटी कार है। Hyundai अपनी Eon को
नए सेफ्टी नॉर्म्स के साथ अपडेट नहीं कर पाई जिसमें कंपनी को कार में
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS, ड्राइवर एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स,
स्पीड लिमिटर और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल करने थे। ये सभी फीचर्स भारत में
सभी नई कारों में 1 अप्रैल 2019 से लागू हो गए हैं।
भारत में
Santro के लॉन्च होते ही Eon के होलसेल फैक्ट्री डिस्पेचेस बंद कर दिए गए
थे। Santro के लॉन्च होने से पहले Hyundai की बिक्री 4400 यूनिट्स पर महीने
थी।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































