जीएसटी कटौती : Hyundai ने कोना इलेक्ट्रिक की कीमत घटाई
Page 1 of 1 03-08-2019
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों की जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) दरों में की
गई हालिया कटौती के बाद वाहन दिग्गज हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने कोना इलेक्ट्रिक
(Kona Electric) की कीमतों में कमी की है।
हाल ही में, जीएसटी परिषद ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर की दर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया था।
हुंडई की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहले कीमत 25.30 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 23.71 लाख रुपये हो गई है।
वर्तमान में, कोना इलेक्ट्रिक देश के 11 शहरों में 15 डीलरशिप पर उपलब्ध है।
गुरुवार
को, वाहन दिग्गज टाटा मोटर्स ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन (इवी) टिगोर इवी
की कीमतों में जीएसटी कटौती के बाद 80,000 रुपये तक की कमी की थी।
(आईएएनएस)
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































