महिंद्रा ने भी बढ़ाए BS6 विकल की ओर कदम, लॉन्च की XUV300
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश में अपना पहला बीएस6 विकल लॉन्च कर दिया है।
यह बीएस6 नॉम्र्स लागू होने के चार महीने पहले ही आ गया है। कंपनी की पहली
बीएस6 कार सबकॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 है। यह अपने सभी 1.2 लीटर टर्बो
पेट्रोल ऑफरिंग्स पर अवलेबल रहेगी। महिंद्रा एक्सयूवी300 डब्ल्यू4 बीएस6 की
कीमत 8.30 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होकर 11.84 लाख रुपए तक है।
बीएस4
वर्जन का प्राइस 8.10 लाख से 11.79 लाख रुपए तक था और बीएस6 एक्सयूवी300
की कीमत 20 हजार रुपए ज्यादा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर
के प्रेसिडेंट राजन वढेरा के अनुसार हम अपना पहला बीएस6 विकल लॉन्च करके
काफी खुश हैं। यह हमारी बीएस6 ट्रांजिशन जर्नी में एक मील का पत्थर है।
टाइट
टाइमलाइंस होने के बावजूद हम हमारे सप्लायर्स के साथ इन टाइटर एमिशन
नॉम्र्स के रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहे। हम क्लीनर
एमिशंस टेक्नोलोजी के साथ एंटायर रेंज को प्रोग्रेसिवली अपग्रेड करेंगे।
महिंद्रा के डीजल पोर्टफोलियो ने अभी बीएस6 में कदम नहीं रखा है। कंपनी का
कहना है कि वह जल्द ही ऐसा करेगी। फिलहाल एक्सूयवी300 के पेट्रोल वेरिएंट
में ही बीएस6 इंजन आया है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























