टाटा की इलेक्ट्रिक नेक्सॉन ईवी साल के अंत में होगी लॉन्च
मुंबई। ऑटोमोबाइल
क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स वित्तवर्ष
2019-20 की चौथी तिमाही के दौरान अपनी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल)
नेक्सॉन ईवी को लॉन्च करेगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार होगी, जिसकी कीमत 15
लाख से 17 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है।
कंपनी के अनुसार,
नेक्सॉन ईवी हाल ही में पेश की गई 'जिपट्रॉन' तकनीक के साथ लॉन्च होगी।
कंपनी का कहना है कि नेक्सॉन ईवी बेहतरीन व कनेक्टेड ड्राइव पसंद करने वाले
ग्राहकों को लुभाएगी।
इस कार को एक बार पूरा चार्ज करने के बाद
करीब 300 किमी तक चलाया जा सकेगा। इस कार में एक उच्च वोल्टेज प्रणाली का
इस्तेमाल किया गया है। इसमें तेजी से चार्ज करने की क्षमता है और इसकी
बैटरी व मोटर की आठ साल की वारंटी होगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























