हुंडई ने लांच किया ऑल न्यू आई-20
नई दिल्ली। कार निर्माता हुंडई मोटर इंडिया ने गुरुवार को ऑल न्यू आई-20
लॉन्च किया। कंपनी के अनुसार, वाहन के पेट्रोल संस्करण की कीमत 6.79 लाख
रुपये से 11.17 लाख रुपये के बीच है, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 8.19 लाख
रुपये से 10.59 लाख रुपये के बीच है।
ये कीमतें 31 दिसंबर, 2020 तक लागू रहेंगी।
इसके
अलावा, ऑल-न्यू आई-20 पांच बीएस6 पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है,
जिसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, एडवांस्ड 1.2
कप्पा पेट्रोल के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और आईवीटी और
बेस्ट-इन-सेगमेंट 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल शामिल है।
इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि ऑल-न्यू आई-20 को 'लाइट वेट के प्लेटफॉर्म' पर बनाया गया है, जो काफी हल्की है।
कंपनी
ने एक बयान में कहा, 66 प्रतिशत 'एडवांस्ड एंड हाई स्ट्रेंथ स्टील' से बनी
आई-20 ग्राहकों को पूरी सुरक्षा और जबरदस्त परफॉर्मेंस देगी। (आईएएनएस)
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































