Oben Rorr Evo लॉन्च: 180KM रेंज और दमदार परफॉर्मेंस के साथ इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में एंट्री
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ती जा रही है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लान्च किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता Oben Electric की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से किस तरह की खासियत के साथ इसे लान्च किया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। ओबन इलेक्ट्रिर की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को लॉन्च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है।
ऐसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, पांच इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 लीटर की स्टोरेज, राइडिंग के लिए चार मोड, 17 इंच टायर, फॉल अलर्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, थेफ्ट प्रोटेक्शन, रिमोट इमोबिलाइजेशन, जियो फेंसिंग, यूबीए जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
दमदार बैटरी
ओबन की ओर से नई मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 3.4 kWh की क्षमता की बैटरी को ऑफर किया गया है। जिसे सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें दी गई मोटर से का नौ किलोवाट की पावर मिलती है। मोटरसाइकिल को 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तीन सेकेंड में चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।
ये है कीमत
ओबन की नई मोटरसाइकिल को भारत में 1.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लान्च किया गया है। लेकिन पहले 10 हजार लोगों को एक लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर ऑफर की गई है। मोटरसाइकिल को 777 रुपये में बुक करवाया जा सकता है।


































