ह्यूंडई की सितम्बर माह की संचयी बिक्री में 3.8 फीसदी का इजाफा
Page 1 of 1 01-10-2020
नई दिल्ली। प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी ह्यूंडई की भारतीय इकाई ह्यूडई मोटर
इंडिया ने गुरुवार को कहा कि सितम्बर 2020 के लिए उसकी संचयी बिक्री में
3.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। कम्पनी के मुताबिक उसकी संचयी बिक्री बीते साल
सितम्बर के 57,705 से बढ़कर इस साल सितम्बर में 59,913 यूनिट तक पहुंच गई
है।
कम्पनी का कुल घरेलू टेकऑफ सितम्बर में 23.6 फीसदी रहा। इस
दौरान कम्पनी ने बीते साल सितम्बर के 40,705 यूनिट की तुलना में इस साल
सितम्बर में 50,313 यूनिट बेचे हैं।
हालांकि इस दौरान कम्पनी का
निर्यात 43.5 फीसदी का रहा। बीते साल सितम्बर में कम्पनी ने 17 हजार
यूनिट्स एक्सपोर्ट किए थे लेकिन इस साल सितम्बर में यह संख्या 9600 यूनिट्स
रही। (आईएएनएस)
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























