MG मोटर ने भारत की पहली लेवल-1 प्रीमियम एसयूवी ग्लॉस्टर लॉन्च किया
नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया ने गुरुवार को भारत की पहली स्वायत्त लेवल-1
प्रीमियम एसयूवी ग्लॉस्टर का अनावरण किया। हेक्टर और जेडएस ईवी के बाद भारत
में कार निर्माता का यह तीसरा उत्पाद है।
कंपनी के अनुसार, ग्लॉस्टर में पहली बार देखे जाने वाले कई फीचर्स होंगे, जिनमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल है।
कार
निर्माता ने एक बयान में कहा कि इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक
इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन प्रस्थान चेतावनी, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और
ऑटोमैटिक पार्किं ग असिस्ट की भी सुविधा होगी।
एमजी ने कार में
ऑन-डिमांड फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया है, जो कई ड्राइविंग मोड के साथ
आता है। इसमें एक इंटेलिजेंट ऑल टेरेन सिस्टम है, जो एक समर्पित रियर
डिफरेंशियल, बोर्गवर्नर ट्रांसफर केस और इलेक्ट्रॉनिक शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई
तकनीक के साथ वाहन की ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर नियंत्रण देता है।
बयान के अनुसार, ग्राहक प्रीमियम एसयूवी को एक लाख रुपये में बुक कर सकते हैं।
एमजी
ग्लॉस्टर के ऊंचे वेरिएंट्स को 218 पीएस पावर और 480 एनएम पीक टॉर्क वाला
2.0 डीजल ट्विन टर्बो इंजन दिया जाएगा, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद
शक्तिशाली एसयूवी बनाता है। (आईएएनएस)
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























