Categories:HOME > Car > Luxury Car

7-सीटर में जल्द लान्च हो सकती है रेनोल्ट डस्टर

7-सीटर में जल्द लान्च हो सकती है रेनोल्ट डस्टर

भारत में रेनोल्ट डस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसको देखते हुए कंपनी अब इसी साल डस्टर का एक बड़ा 7-सीटर माडल लान्च करने की तैयारी कर रही है। अब कंपनी भारत में इसी साल डस्टर का एक बड़ा 7-सीटर मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। डस्टर के इस 7-सीटर मॉडल को रेनोल्ट बिगस्टर कहा जा सकता है। भारत की सड़कों पर गाड़ी की टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।
ऐसा होगा डिजाइन

डस्टर पर आधारित इस नई 7-सीटर एसयूवी को जब टेस्टिंग के दौरान देखा गया तो वह पूरी तरह से ढकी हुई थी। यह देखने में मौजूदा रेनोल्ट डस्टर से ज्यादा लंबी लगती है और इसका व्हीलबेस भी बड़ा है। इस नई एसयूवी का अगला हिस्सा डस्टर जैसा ही होने की उम्मीद है। इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत बैश प्लेट्स और चौकोर व्हील आर्चेस देखने को मिल सकते हैं। इसमें पीछे का विंडस्क्रीन छोटा और सामान रखने के लिए ज्यादा जगह या बड़ा बूट स्पेस भी मिलने की उम्मीद है।

ऐसे हैं संभावित फीचर्स

रेनोल्ट डस्टर की इस 7-सीटर एसयूवी का केबिन लेआउट 2026 डस्टर मॉडल जैसा होने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें एक नया थीम, बैठने के लिए तीन लाइनें और कुछ अलग डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। दूसरी लाइन की सीटों में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग की सुविधा के साथ-साथ एक टच से फोल्ड होने वाला फंक्शन मिल सकता है। इसके अलावा इसमें, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग और हवादार फ्रंट सीटें होने की उम्मीद है। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है।

इंजन और पावर

आने वाली रेनोल्ट डस्टर 7-सीटर मॉडल वाले इंजन विकल्प ही मिलने की उम्मीद है। यह एसयूवी 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है। यह इंजन 158hp की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab