मारुति सुजुकी ने अप्रैल में 159,691 वाहनों की बिक्री की
Page 1 of 1 02-05-2021
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल प्रमुख मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को कहा कि
अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 159,691 यूनिट की बिक्री की है। कंपनी के
अनुसार, महीने में कुल बिक्री में 137,151 यूनिट्स की घरेलू बिक्री, 5,303
यूनिट्स की अन्य ओईएम बिक्री और 17,237 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।
कंपनी ने अप्रैल 2020 के दौरान 632 वाहन और 2019 में 143,245 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी
ने एक बयान में कहा है कि चूंकि अप्रैल 2020 में कोविड-19 के मद्देनजर
लॉकडाउन लगाया गया था और लगभग शून्य बिक्री हुई थी, इसलिए अप्रैल 2020 से
तुलना करने का कोई मतलब नहीं बनता है।
(आईएएनएस)
Tags : Maruti Suzuki, sales, April
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































