टाटा मोटर्स ने लॉन्च की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच, कीमत 5.49 लाख रुपये
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने सोमवार को सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी 'टाटा पंच' लॉन्च की, जिसकी शुरूआती कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) में है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट (पीवीबीयू) के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा के मुताबिक, "पंच के साथ, हमने एक पूरी तरह से नई कैटेगरी तैयार की है, जो एक सच्चे एसयूवी कैरेक्टर के साथ छोटे आकार की कारों की बढ़ती जरूरत को पूरा करती है।"
शैलेश चंद्रा के मुताबिक, "हमें पूरा विश्वास है कि पंच द्वारा दी जाने वाली भिन्नता, फीचर पैकेज और पूर्ण सुरक्षा के साथ, यह निश्चित रूप से आने वाले दिनों में गतिशील भारतीय कार बाजार में अपनी पहचान बनाएगा।"
कंपनी के अनुसार, भारत, यूके और इटली में टाटा मोटर्स डिजाइन स्टूडियो ने इस वाहन को डिजाइन करने के लिए सहयोग किया है।
सिद्ध और आधुनिक एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड (एएलएफए) आर्किटेक्च र पर निर्मित वाहन 'मैनुअल (एमटी) और स्वचालित' (एएमटी) ट्रांसमिशन विकल्पों दोनों में उपलब्ध है।
यह 'न्यू जेन 1.2 लीटर रेवोट्रॉन बीएस6 इंजन' नवीनतम 'डायना-प्रो' तकनीक द्वारा संचालित है।
इसके अलावा, वाहन में 'एमटी' पर 18.97 किमी प्रति लीटर और 'एएमटी' पर 18.82 किमी प्रति लीटर की एआरएआई प्रमाणित ईंधन दक्षता है। (आईएएनएस)
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































