Categories:HOME > Car > Luxury Car

Audi Q9 की एंट्री से लग्जरी SUV सेगमेंट में हलचल, 29 जुलाई को होगी पेश

Audi Q9 की एंट्री से लग्जरी SUV सेगमेंट में हलचल, 29 जुलाई को होगी पेश

आडी कंपनी ने बाजार में अपनी कारों धूम मचा रखी है। इसी कड़ी में कंपनी 29 जुलाई को अपनी नई Audi Q9 पेश करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इस 7-सीटर के इंटीरियर की जानकारी दी है और बाहरी लुक की झलक दिखाई है। बाजार में आने के बाद Audi Q9 का सीधा मुकाबला Mercedes-Benz GLS और BMW X7 जैसी लग्जरी कारों से होगा।

बाहरी लुक और फ्रंट डिजाइन


Audi ने हाल ही में Q9 के बाहरी हिस्से की झलक दिखाई है। इसका डिजाइन Audi की नई पीढ़ी की कारों जैसा है। सामने की तरफ शानदार LED हेडलाइट्स और एक बड़ी काली ग्रिल दी गई है। बंपर के नीचे की तरफ हवा के लिए एयर वेंट्स दिए गए हैं। तस्वीरों में इसका उभरा हुआ बोनट भी साफ दिखाई दे रहा है। पीछे की तरफ एक से दूसरी तरफ जुड़ी हुई LED टेललाइट पट्टी दी गई है।


बैठने की व्यवस्था और सीटें


Audi Q9 को 6-सीटर के दो विकल्पों में पेश किया जाएगा। 6-सीटर मॉडल के दूसरे लाइन में बिजली से एडजस्ट होने वाली सीटें और वेंटिलेशन की सुविधा मिलेगी। साथ ही, 7-सीटर मॉडल के दूसरी लाइन में तीन सीटें होंगी जिनमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन मिलेगा। सामने की सीटों में वेंटिलेशन के साथ मसाज फंक्शन भी दिया गया है।


दरवाजे और केबिन


इस SUV के सभी दरवाजे इलेक्ट्रिक हैं। ये दरवाजे 90 डिग्री के एंगल पर खुलते हैं जिससे कार के अंदर बैठना और बाहर निकलना बहुत ही आसान हो जाता है। इसमें एक खास पैनोरमिक सनरूफ दी गई है जिसे आप अपनी जरूरत क हिसाब के ट्रांसपेरेंट बना सकते हैं। पूरे केबिन में एंबिएंट लाइटिंग दी गई है अंदर के माहौल को खूबसूरत बनाती है।


इंजन और पावर


Audi ने अपनी इस नई SUV के बाहरी और अंदरूनी हिस्से की जानकारी तो दे दी है लेकिन इसके इंजन के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि Audi Q9 में 6-सिलिंडर या 8-सिलिंडर इंजन दिया जा सकता है जो प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस गाड़ी का एक EV लाने की योजना पर भी काम कर रही है।

@John Abraham ने खरीदी यह कौनसी कार ....जानें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab