मारुति सुजुकी की बिक्री दिसंबर 2020 में 20 फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल प्रमुख मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को अपनी कुल बिक्री
में दिसंबर 2020 में साल-दर-साल के आधार पर 20.2 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई
है। दिसंबर 2019 में बेची गई 1,33,296 वाहन के मुकाबले कंपनी ने पिछले
महीने 1,60,226 वाहन बेचे।
क्रमिक आधार पर, कंपनी ने नवंबर 2020 में 1,53,223 वाहनों की बिक्री की थी।
वाहन
निमार्ता ने एक बयान में कहा, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर
2020 में 1,60,226 इकाइयों की कुल बिक्री दर्ज की। यह दिसंबर 2019 में कुल
बिक्री की 20.2 प्रतिशत की वृद्धि है।
कुल बिक्री में 1,46,480
इकाइयों की घरेलू बिक्री और अन्य ओईएम के लिए 3,808 इकाइयां शामिल हैं।
इसके अलावा, कंपनी ने दिसंबर 2020 में 9,938 इकाइयों का निर्यात किया।
(आईएएनएस)
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























