ईको फ्रेंडली कार के लिये अमेरिकी संयंत्र में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी हुंडई
सोल। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर ने बुधवार को कहा कि
वह ईको फ्रेंडली कार के लिये अपने अमेरिकी संयंत्र में 30 करोड़ डॉलर का
निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि वह अमेरिका के अल्बामा स्थित अपने संयंत्र
में सैंटा फी गैसोलिन हाइब्रिड मॉडल और जीवी70 स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल के
इलेक्ट्रिक वर्जन के निर्माण के लिये सभी असेंबली लाइन को इस साल
अक्टूबर-नवंबर तक अपग्रेड कर देगी।
कंपनी के अल्बाता संयंत्र के
अध्यक्ष एवं सीईओ एर्नी किम ने कहा कि हुंडई अमेरिका में ईवी उत्पादन शुरू
करने की दिशा में पहला कदम उठा रही है।
हुंडई की 2025 तक अमेरिका के
संयंत्रों और बाजार पर 7.4 अरब डॉलर के निवेश की योजना है। अल्बामा
संयंत्र को अपग्रेड करना भी इसी योजना का हिस्सा है।
चिप की किल्लत के कारण अमेरिका में कंपनी के वाहनों की बिक्री जनवरी से मार्च के बीच 2.3 प्रतिशत घटकर 1,71,399 वाहन रह गयी।
--आईएएनएस
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































