हुंडई मोटर जुलाई में एसयूवी एक्सटर लॉन्च करेगी
चेन्नई। कार निर्माता हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अगले महीने अपना नया
स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) एक्सटर लॉन्च करेगी। हुंडई मोटर के
मुताबिक, कंपनी ने शुक्रवार को चेन्नई के पास अपने प्लांट में एक्सटर का
प्रोडक्शन शुरू किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बिल्कुल नई हुंडई
एक्सटर 10 जुलाई 2023 को लॉन्च होने वाली है।
एक्सटर अनसू किम के
प्रोडक्शन की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के एमडी और सीईओ ने कहा,
हुंडई एक्सटर के साथ हम एक नए सेगमेंट में कदम रख रहे हैं, जो एक पूर्ण
रेंज एसयूवी निर्माता के रूप में एचएमआईएल (हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड) की
स्थिति को और बढ़ाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























