महिंद्रा एंड महिंद्रा को पहली तिमाही में 2,773.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
चेन्नई। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त
वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 2,773.73 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ कमाया
है।
कंपनी ने शुक्रवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय की भी घोषणा की।
कंपनी
ने शेयर बाजारों को बताया कि गत 30 जून को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय
25,025.95 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समानतिमाही में
19,952.88 करोड़ रुपये थी। इस दौरान उसका शुद्ध मुनाफा भी 1,403.61 करोड़
रुपये से बढ़कर 2,773.73 करोड़ रुपये हो गया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों
महिंद्रा हेवी इंजन लिमिटेड, महिंद्रा टू व्हीलर्स लिमिटेड और ट्रिंगो.कॉम
लिमिटेड के विलय की योजना को भी मंजूरी दे दी।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























