हुंडई के बाद महिंद्रा ने एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की बढ़ाई कीमतें
मुंबई । महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा शुक्रवार को अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया गया। यह बढ़ोतरी जनवरी 2025 से लागू होगी।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि महंगाई और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सभी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की कीमतें 3 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है।
महिंद्रा ने कहा कि उसने इन अतिरिक्त लागतों को यथासंभव वहन करने का प्रयास किया है। हालांकि, बड़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों को पास करने की आवश्यकता थी।
इससे पहले गुरुवार को हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अपने सभी मॉडल्स के दाम में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। नई कीमतें 1 जनवरी से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह इनपुट लागत का बढ़ना है।
एचएमआईएल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कीमतों में बढ़ोतरी सभी मॉडल्स पर की जाएगी और अधिकतम 25,000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। इनपुट लागत में वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि के कारण मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है।
नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 79,083 यूनिट्स की रही। यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 46,222 वाहन बेचे। इसमें 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
बीते महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा निर्यात सहित 47,294 वाहन बेचे गए हैं। नवंबर महीने में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 22,042 यूनिट्स रही।
पिछले हफ्ते, ऑटोमेकर ने दो बिल्कुल नए मॉडल पेश करके देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार किया। बीई 6ई और एक्सईवी 9ई के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत क्रमशः 18.9 लाख रुपये और 21.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
कंपनी ने कहा कि बीई 6ई 682 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है जबकि एक्सईवी 9ई की रेंज 656 किलोमीटर है। ऑटोमेकर ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कारोबार में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
--आईएएनएस
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























