हीरो मोटोकॉर्प को आयकर विभाग से मिला 605 करोड़ रुपये चुकाने का नोटिस
नई दिल्ली । ऑटो दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को कहा कि उसे इनकम
टैक्स विभाग से टैक्स और ब्याज के रूप में 605 करोड़ रुपये का भुगतान करने
का नोटिस मिला है।
हीरो मोटोकॉर्प ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में
कहा, "कंपनी को 3 अप्रैल को आयकर विभाग से छह मूल्यांकन वर्षों से संबंधित
नोटिस प्राप्त हुए हैं।"
कंपनी ने खुलासा किया कि टैक्स की मांग 308.65 करोड़ रुपये है, बाकी 296.22 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में है।
देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता ने कहा, "यह मूल्यांकन वर्ष 2013-14 से 2017-18 और 2019-20 के लिए है।"
कंपनी ने यह भी कहा कि वह इन आदेशों के खिलाफ अपील दायर करेगी और आदेश में सुधार की मांग करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा, "प्रबंधन की राय में टैक्स की मांग से कंपनी की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























