Skoda नई धाकड़ SUV, तगड़े फीचर्स और डिजाइन के साथ लांच करने की तैयारी
भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट SUV की सबसे ज्यादा डिमांड है। अब एस्कोडा (Skoda) भी इस रेस में शामिल होने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
एस्कोडा की नई SUV अगले साल बाजार में आएगी और इसका मुकाबला Tata Nexon, Mahindra XUV300, Kia Sonet, Hyundai Venue और Maruti Suzuki Brezza जैसी गाड़ियों से होगा।
एस्कोडा कंपनी कुशाक और एस्लाविया (Kushaq and Slavia) के फेसलिफ्ट पर पहले से ही काम कर रही है, जिन्हें 2025 के मध्य में लॉन्च किया जाना है।
इन अपडेट्स में कंपनी होंडा सिटी, हुंडई वेरना और सेडान सेगमेंट की अन्य कारों जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा में कमी को दूर करेगा।
गाड़ी की सुरक्षा के लिए नई चीज़ें भी शामिल है। इसमें चारों तरफ का नजारा दिखाने वाला कैमरा (360° Camera), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और गाड़ी आगे बढ़ाते समय सेंसर की चेतावनी शामिल हो सकती है।
गाड़ी में बड़ी स्काईरूफ मिलने की संभावना है। इसमें 1.0L, 1.5L और 1.0L TSI पेट्रोल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो, यह SUV एस्कोडा की मौजूदा डिजाइन भाषा को ही फॉलो करेगी, जिसमें बोल्ड हेडलैंप, ग्रिल और स्मार्ट LED टेल लाइट्स शामिल होंगे।
लाेगों को इंतजार इस बात का है कि एस्कोडा अपनी नई SUV को किस कीमत पर लॉन्च करती है। उम्मीद है कि यह SUV प्रतिस्पर्धी कीमत पर आएगी और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी । हालांकि अभी लांच की तारीख का भी खुलासा नहीं किया है।
बता दें कि हाल ही में Skoda Auto India ने अपनी Kushaq और Slavia मॉडल के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट की घोषणा की थी। जिसके बाद कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों के सभी वेरिएंट में अब स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग शामिल कर दिए हैं।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























