स्कोडा ने लॉन्च की चौथी पीढ़ी की ऑक्टेविया, कीमत 25.99 लाख रुपये
मुंबई। ऑटो निर्माता स्कोडा ऑटो इंडिया ने 25.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम
कीमत पर नई ऑक्टेविया लॉन्च किया। कंपनी के मुताबिक, चौथी पीढ़ी की
ऑक्टेविया में 'शिफ्ट बाय वायर' तकनीक और इलेक्ट्रिक पार्किं ग ब्रेक की
सुविधा है।
टबोर्चाज्र्ड 2.0 टीएसआई पेट्रोल इंजन 190 पीएस (140के
डब्ल्यू) की शक्ति और 320एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है, जबकि इसके
अलावा यह 15.81 के की ईंधन दक्षता के आंकड़े प्रदान करता है।
स्कोडा
ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, जब इसे बीस साल पहले पेश
किया गया था, तो ऑक्टेविया ने एक्सक्यूटिव सेडान सेगमेंट की गतिशीलता को
बदल दिया था। अब हमने डिजाइन, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, प्रदर्शनऔर आराम की
अपनी विशेषताओं को बरकरार रखते हुए, ऑल-न्यू ऑक्टेविया एक सम्मोहक संयोजन
के साथ पेश किया है जो भारतीय बाजार में स्कोडा ऑटो की सफलता को जारी
रखेगा। (आईएएनएस)
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























