कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प
आज के समय में कार खरीदना हर भारतीय मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है, लेकिन कार खरीदने के बाद उसमें आने वाला खर्च भी बहुत मायने रखता है। पेट्रोज-डीजल, सर्विस और रिपेयरिंग, इंश्योरेंस जैसे कई खर्च आपकी जेब पर असर डालते हैं। कई बार लोग सस्ती कार को खरीद लेते हैं लेकिन बाद में उसके मेंटेनेंस पर काफी पैसे भी खर्च होते हैं। यहां हम आपको भारत में ऐसी ही 3 कारों के बारे में बताएंगे जिसका मेंटेनेंस बहुत कम माना जाता है जिसमें Maruti और TATA की गाड़ियां शामिल हैं।
मारुति सुजुकी आल्टो के10
मारुति सुजुकी आल्टो के10 कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो खासतौर पर छोटी फैमिली और शहर में डेली सफर करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है इसके मेंटेनेंस में आने वाला कम खर्च। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और इसकी सर्विस भी दूसरी गाड़ियों की तरफ मुश्किल नहीं है।
मारुति सुजुकी वैगन आर
यह भारत की सबसे लोकप्रिय फैमिली कारों में से एक है। इस गाड़ी में अच्छा केबिन स्पेस मिलता है और बैठने के लिए भी कंफर्टेबल है। Wagon R अपनी कम रनिंग कॉस्ट के लिए जानी जाती है और इसमें मिलने वाला इंजन भी बहुत टिकाऊ है। इन सबके अलावा, इसके स्पेयर पार्ट्स भी बहुत आसानी से और सस्ते दामों में मिल जाते हैं।
टाटा टिआगो
टाटा टिआगो उन लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प है जो कम बजट में मजबूत और सुरक्षित कार के लिए जाने जाते हैं। इसका डिजाइन काफी प्रैक्टिकल है और इसमें कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। TATA की इस कार को मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। इसका भी मेंटेनेंस खर्च बहुत ज्यादा नहीं है हालांकि, सर्विस का एक्सपीरियंर शहर और सर्विस सेंटर के हिसाब से अलग हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखें। कार की सर्विस का खर्च पहले ही पता कर लें। स्पेयर पार्ट्स की कीमत की जानकारी हमेश रखें। अपने शहर में कंपनी के सर्विस सेंटर की सुविधा देखें। कार की माइलेज और इंश्योरेंस के खर्च की तुलना करें। पेट्रोल, CNG और डीजल मॉडल के मेंटेनेंस में अंतर को समझें।
Related Articles
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट






























