Categories:HOME > Bike >

स्टीलबर्ड ने लान्च किया एसबी-120 कार्बन-पैटर्न हेलमेट, स्टाइल के साथ मिलेगी सुरक्षा

स्टीलबर्ड ने लान्च किया एसबी-120 कार्बन-पैटर्न हेलमेट, स्टाइल के साथ मिलेगी सुरक्षा

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । भारतीय घरों में इस समय बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। इसको देखते हुए स्टीलबर्ड कंपनी ने चालकों के लिए अच्छी क्वालिटी का हेलमेट लान्च किया है। Steelbird SB-120 की कीमत से लेकर खासियत हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। स्टीलबर्ड की ओर से SB-120 हेलमेट को लान्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस हेलमेट को स्टाइल के साथ ही बेहतरीन सुरक्षा के साथ ऑफर किया गया है। तीन स्तर की सुरक्षा निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हेलमेट को तीन स्तर की सुरक्षा के साथ लान्च किया गया है। इसमें ISI, DoT और ECE 22.06 की सुरक्षा को दिया गया है। ये है खासियत इस हेलमेट के बाहरी शेल को एडवांस पॉलिमर और फाइबरग्लास रिइनफोर्समेंट के साथ बनाया गया है। जिससे बेहतर सुरक्षा मिलती है। इसमें बेहतर विजिबिलिटी के लिए पिनलॉक 30 एंटी फॉग सिस्टम को भी दिया गया है। जिससे हर तरह के मौसम में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। इसके साथ ही हेलमेट में क्विक रिलीज चीक पैड, टिंटेड वाइजर, डबल डी रिंग, माइक्रोमेट्रिक बकल को भी दिया गया है। इतनी है कीमत निर्माता की ओर से इस हेलमेट को चार साइज में लान्च किया गया है। जिसके साथ ग्लासी, मैट, कार्बन फाइबर डिजाइन को दिया गया है। इसकी कीमत 3999 रुपये से शुरू होती है। डिकल्स के साथ इसकी कीमत 4499 रुपये है।

@ये बाइक हैं कारों से भी ज्यादा दमदार, डालिए एक नज़र

Tags : Steelbird

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab