स्पेक्ट्रल ग्रीन रंग में आया लग्जरी Classic Defender V8, लैंड रोवर ने पेश किया खास कलेक्शन
महंगी गाड़ियों के शौकिनों के लिए अच्छी खबर हैं, लैंड रोवर क्लासिक ने चार विशेष Classic Defender V8 (क्लासिक डिफेंडर V8) मॉडलों के कलेक्शन से पर्दा उठाया है। इसके साथ ही कंपनी ने भविष्य के स्पेशल ऑर्डर (खास ऑर्डर पर तैयार किए गए काम) के लिए एक नए बॉडी स्टाइल 110 Double Cab Pick-Up (110 डबल कैब पिक-अप) को भी पेश किया है। यह नया कलेक्शन अपने अनोखे रंग, लग्जरी इंटीरियर और दमदार V8 इंजन के कारण खास चर्चा में है। इसमें ये मॉडल शामिल हैं लैंड रोवर क्लासिक के इस स्पेशल कलेक्शन में चार मॉडल शामिल हैं। डिफेंडर 90 स्टेशन वेगन, डिफेंडर 90 सॉफ्ट टाप, डिफेंडर 110 स्टेशन वेगन, नया डिफेंडर 110 Double Cab Pick-Up को पेश किया गया है। इन सभी वाहनों को एक ही ग्राहक के लिए तैयार किया गया है। ये है खास इन चारों मॉडलों की सबसे बड़ी खासियत इनका अनोखा स्पेक्ट्रल ग्रीन पेंट फिनिश है। अलग-अलग एंगल से अलग दिखाई देता है। रोशनी बदलने पर हरे, बैंगनी और सुनहरे रंग के बीच बदलता रहता है। यही वजह है कि यह कलेक्शन बाकी डिफेंडर मॉडलों से पूरी तरह अलग नजर आता है। हर एक वाहन ने कंपनी की इन-हाउस पेंट सुविधा में लगभग 400 घंटे बिताए। यह विशेष रंग उपचार केवल बॉडी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कई अन्य हिस्सों पर भी लागू किया गया है। एक्सटीरियर में ये है खास इन खास Defender मॉडलों में कई कंट्रास्टिंग डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। आईसी व्हाइट रूफ, एक्सपीडिशन केज, बोनट स्क्रिप्ट हाथ से पेंट की गई कोचलाइन, ये सभी एलिमेंट्स इन मॉडलों को और अधिक विशिष्ट बनाते हैं। पावरफुल है इसका इंजन हर Classic Defender V8 को 2012 से 2016 के बीच बने ओरिजिनल Defender मॉडल से पुनर्निर्मित किया जाता है। इनमें लगाया जाता है 5.0-लीटर V8 इंजन, इंजन की पावर 405 PS है। इसके अलावा, इन वाहनों में कई एडवांस्ड परफॉर्मेंस कंपोनेंट्स भी जोड़े गए हैं।


































