Categories:HOME > Car >

Renault Triber Turbo: आज लॉन्च हो सकती है टर्बो ट्राइबर, 100 BHP पावर के साथ आएगी नई एमपीवी

Renault Triber Turbo: आज लॉन्च हो सकती है टर्बो ट्राइबर, 100 BHP पावर के साथ आएगी नई एमपीवी

रेनो की ओर से भारतीय बाजार में बजट एमपीवी सेगमेंट में Renault Triber की बिक्री की जाती है। अब कंपनी इसकी टर्बो इंजन वाली नई वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक टर्बो ट्राइबर को आज भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। 100 BHP की पावर वाला टर्बो इंजन रिपोर्ट्स के अनुसार नई ट्राइबर में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन करीब 100 BHP की पावर और 160 Nm का टॉर्क देने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलने की उम्मीद है। CNG वर्जन भी आने की उम्मीद टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ट्राइबर को CNG विकल्प में भी पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में टर्बो ट्राइबर को CNG सेटअप के साथ टेस्टिंग के दौरान देखे जाने के बाद इसके CNG वर्जन को लेकर अटकलें तेज हुई हैं। इतनी हो सकती है कीमत रेनो की ओर से लॉन्च के समय ही टर्बो ट्राइबर की आधिकारिक कीमत की घोषणा की जाएगी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका टर्बो वर्जन मौजूदा सामान्य इंजन वाले मॉडल की तुलना में करीब 50 हजार से 80 हजार रुपये तक महंगा हो सकता है। इन एमपीवी से होगा मुकाबला भारतीय बाजार में Renault Triber का मुकाबला बजट एमपीवी सेगमेंट में Nissan Gravite और Maruti Suzuki Ertiga जैसी गाड़ियों से होने की उम्मीद है।

@आपके फेवरेट स्टार के पास कौनसी है लग्ज़री कार, जानिए

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab