अल्टो के10, वैगन आर सहित इन कारों में मारुति सुजुकी देने जा रही है 6 एयरबैग
दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी ऑल्टो के10, वैगन आर, सेलेरियो और ईको मॉडल के सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग देने की तैयारी में है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ये कदम अलग-अलग क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा की पेशकश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बयान में कहा, ‘‘भारत का तेजी से एक्सपेंडेड मॉडर्न रोड इंफ्रा, तेज रफ्तार वाले एक्सप्रेसवे और विकसित हो रहे आवागमन के रुझान दर्शाते हैं कि पहले कभी भी इतनी ज्यादा मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत नहीं थी।’’उपयोगकर्ताओं की बेहतर सुरक्षा के लिए
पार्थो बनर्जी ने कहा कि वैगन आर, ऑल्टो के10, सेलेरियो और ईको में 6 एयरबैग को स्टैंडर्ड बनाने के फैसले के साथ कंपनी ये सुनिश्चित कर रही है कि सभी के लिए बेहतर सुरक्षा उपलब्ध हो। बनर्जी ने कहा, ‘‘इन मॉडल की अपार लोकप्रियता को देखते हुए, ये कदम बड़ी संख्या में मोटर चालकों के लिए सुरक्षा मानकों को काफी हद तक बढ़ाता है और देश भर में यात्रियों की सुरक्षा में समग्र रूप से योगदान देता है।’’
कंपनी अपने एरेना सेल्स नेटवर्क के जरिए वैगन आर, ऑल्टो के10, सेलेरियो और ईको जैसे मॉडल की बिक्री करती है जबकि नेक्सा नेटवर्क के जरिए वे बलेनो, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसे प्रीमियम मॉडल बेचती है।
पूंजीगत व्यय के रूप में 380 अरब येन निवेश करने की है योजना
जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने सोमवार को कहा कि भारतीय बाजार में उसके पैसेंजर व्हीकल्स की कुल थोक बिक्री 2025-26 में लगभग 1-2 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी की भारतीय यूनिट मारुति सुजुकी इंडिया को उम्मीद है कि इस दौरान उसका प्रदर्शन इंडस्ट्री के मुकाबले अच्छा रहेगा। कंपनी का इरादा 2025-26 में पूंजीगत व्यय के रूप में कुल 380 अरब येन निवेश करने का है। सुजुकी ने कहा कि भारत में निवेश इसका लगभग 50 प्रतिशत होगा और कंपनी की यात्री वाहनों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























