महिंद्रा की इन दो कारों ने मचाया धमाल, बुकिंग खुलते ही बुक हुई 30,179 यूनिट
महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार- XEV 9e और BE 6 की शुक्रवार को बुकिंग शुरू हो गई। खास बात यह है कि बुकिंग के पहले दिन ही कारों को जबरदस्त सपोर्ट मिला। 14 फरवरी को कुल 30,179 यूनिट की शानदार बुकिंग मिल गई है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, मुंबई स्थित ऑटो प्रमुख ने दावा किया कि बुकिंग संख्या 8,472 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम कीमत पर) के बराबर है। कंपनी ने शुक्रवार को XEV 9e और BE 6 की पूरी लाइनअप के लिए बुकिंग शुरू की है।
आनंद महिंद्रा ने किया पोस्ट
खबर के मुताबिक, महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी ने पहले दिन 30,179 बुकिंग के साथ ईवी कैटेगरी में एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी बुकिंग कीमत 8,472 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम कीमत पर) है। कंपनी ने कहा कि XEV 9e और BE 6 के बीच का अंतर क्रमशः 56 प्रतिशत और 44 प्रतिशत है। इसमें कहा गया है कि 79 kWh की बैटरी वाले टॉप-एंड पैक थ्री ने दोनों ब्रांडों की कुल बुकिंग का 73 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया।
दोनों कारों की कीमतें
महिंद्रा की दोनों कारों की कीमत 18.9 लाख रुपये से 30.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। पिछले साल भारत में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री करीब 1 लाख यूनिट रही। महिंद्रा बीई 6 पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- पैक वन, पैक वन एबव, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री, जबकि एक्सईवी 9ई चार वेरिएंट - पैक वन, पैक टू, पैक थ्री सिलेक्ट और पैक थ्री में है। दोनों इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आते हैं- एक 59 kWh और दूसरा 79 kWh।
जनवरी में बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ गई
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की कुल बिक्री बीते जनवरी में 16 प्रतिशत बढ़कर 85,432 यूनिट हो गई। यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल इसी महीने में 43,068 यूनिट के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़कर 50,659 यूनिट हो गई। वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 23,917 यूनिट रही। एमएंडएम लिमिटेड के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि हमने नए साल की शुरुआत 50,659 एसयूवी बेचकर की, जो 18 प्रतिशत की वृद्धि है और कुल 85,432 वाहन बेचकर की, जो 16 प्रतिशत की वृद्धि है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























