Categories:HOME > Car >

Car Service Tips: कार की सर्विस के दौरान इन पार्ट्स को समय पर बदलना जरूरी, जानें कब करें रिप्लेस

Car Service Tips: कार की सर्विस के दौरान इन पार्ट्स को समय पर बदलना जरूरी, जानें कब करें रिप्लेस

भारत में कई लोग रोजाना अपनी कार का उपयोग करते हैं, इनमें से कई समय पर गाड़ी की सर्विस करवाते हैं तो कुछ लोग इसमें लापरवाही करते हैं। जिस कारण लंबे समय में कार में कई परेशानियां आ जाती हैं। कार को सर्विस करवाते हुए किन पार्ट्स को कब बदलना बेहतर होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। जरूरी है सर्विस कार को लंबे समय तक बिना परेशानी के उपयोग करना चाहते हैं तो कार की सर्विस को समय पर करवाना काफी ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन कई लोग इसमें भी लापरवाही करते हैं। पार्ट बदलना भी जरूरी समय पर कार की सर्विस करवाने के साथ ही कई पार्ट्स को भी समय पर बदलना काफी अच्छा फैसला होता है। लेकिन काफी कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होती है कि कब किस पार्ट को बदलना चाहिए। कब बदलें स्पार्क प्लग कार में स्पार्क प्लग का काम ईंधन को इंजन में जलाने के लिए जरूरी चिंगारी को बनाना होता है। इस पार्ट को हर 40 हजार किलोमीटर पर जांच करवानी चाहिए। अगर जरुरत पड़ती है तो इसे बदलना चाहिए। बदलें वाइपर ब्लेड कार में वाइपर ब्लेड बारिश के समय विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोग इसी पार्ट के साथ लापरवाही करते हैं। गर्मी या सर्दी के समय जब इस पार्ट का उपयोग नहीं किया जाता तब भी इनका रखरखाव काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर बारिश के समय गाड़ी की विंडशील्ड से पानी अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता और विजिबिलिटी भी खराब होती है। इसके साथ ही खराब ब्लेड के कारण विंडशील्ड पर निशान पड़ जाते हैं। इसलि इसे भी हर 10 से 12 हजार किलोमीटर पर बदलना चाहिए। ट्रांसमिशन फ्लूइड भी बदलें कार में गियर बदलने के लिए फ्लूइड का उपयोग किया जाता है। जिससे गियर बदलना काफी आसान हो जाता है। मैनुअल कार चलाते हैं तो ट्रांसमिशन फ्लूइड को हर 60 हजार किलोमीटर पर चेक करवाना चाहिए और जरूरत हो तो बदल देना चाहिए। इससे ट्रांसमिशन की उम्र बढ़ जाती है।

@ये हैं 5 बेस्ट यूज्ड Dual Dirt Bike

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab