Categories:HOME > Car > Economy Car

गर्मियों में कार को ठंडा रखने का आसान उपाय, Windshield Sunshade से 15°C तक कम हो सकता है केबिन का तापमान

गर्मियों में कार को ठंडा रखने का आसान उपाय, Windshield Sunshade से 15°C तक कम हो सकता है केबिन का तापमान

इस समय कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। ऐसे मौसम में धूप में खड़ी कार में बैठना किसी चुनौती से कम नहीं होता। सीटें बेहद गर्म हो जाती हैं, स्टीयरिंग व्हील को छूना मुश्किल लगता है और केबिन को ठंडा करने में एयर कंडीशनर को भी कई मिनट लग जाते हैं। इसी वजह से अब बड़ी संख्या में कार मालिक एक आसान और किफायती एक्सेसरी विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि यह देखने में साधारण लगता है, लेकिन गर्मियों में इसका असर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 

विंडशील्ड सनशेड ऐसे करता है काम


विंडशील्ड सनशेड को कार पार्क करने के बाद फ्रंट विंडशील्ड के अंदर लगाया जाता है। इसका काम सामने के शीशे से आने वाली धूप को रोकना होता है। ज्यादातर सनशेड रिफ्लेक्टिव मटेरियल से बनाए जाते हैं, जो सूर्य की किरणों को वापस रिफ्लेक्ट (परावर्तित) कर देते हैं। इससे केबिन के अंदर जरूरत से ज्यादा गर्मी जमा होने से बचाने में मदद मिलती है। अध्ययनों और वास्तविक परीक्षणों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाला विंडशील्ड सनशेड बिना सनशेड वाली कार की तुलना में केबिन का तापमान करीब 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। भारत जैसे देश में धूप में खड़ी कार का अंदरूनी तापमान आसानी से 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। ऐसे में तापमान में यह कमी कार के अंदर बैठने के अनुभव को काफी आरामदायक बना सकती है।


सनशेड इंटीरियर की भी सुरक्षा करता है


विंडशील्ड सनशेड का फायदा केवल केबिन को ठंडा रखने तक सीमित नहीं है। यह कार के इंटीरियर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में भी मदद करता है। यह निम्न हिस्सों को तेज धूप और अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणों के प्रभाव से बचाने में सहायक होता है डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट स्क्रीन, स्टीयरिंग व्हील, सीट कवर को लंबे समय तक तेज गर्मी और यूवी किरणों के संपर्क में रहने से इन हिस्सों का रंग फीका पड़ सकता है, इनमें दरारें आ सकती हैं या अन्य प्रकार का नुकसान हो सकता है। खासकर उन वाहनों में जो नियमित रूप से खुले स्थान पर पार्क किए जाते हैं।


एसी पर भी कम दबाव पड़ता है


गर्मी कम होने का सीधा फायदा एयर कंडीशनिंग सिस्टम को भी मिलता है। जब केबिन पहले से अपेक्षाकृत ठंडा होता है। एयर कंडीशनर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। केबिन जल्दी आरामदायक तापमान तक पहुंच जाता है। अत्यधिक गर्म मौसम में वाहन के कूलिंग सिस्टम पर दबाव भी कम हो सकता है।

@जानिए, 70 साल में कितनी बदल गई आपकी कार ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab