Categories:HOME > Car > Economy Car

₹2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं Kia Sonet HTE, जानिए कितनी बनेगी मासिक EMI

₹2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं Kia Sonet HTE, जानिए कितनी बनेगी मासिक EMI

बाजार में किआ की कई कारें बिक्री की जाती हैं, अगर आप कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी Kia Sonet के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। किआ की ओर से सोनेट के बेस वेरिएंट के तौर पर HTE को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.33 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 51 हजार रुपये आरटीओ और करीब 40 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Kia Sonet HTE on road price करीब 8.25 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

इतनी आएगी ईएमआई


अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट HTE को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.25 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 6.25 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 10049 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।


इतनी महंगी पड़ेगी कार


अगर आप 9 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 6.25 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10049 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Sonet HTE के लिए करीब 2.19 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 10.44 लाख रुपये हो जाएगी।


इनसे होता है मुकाबला



Kia की ओर से Sonet HTE को निर्माता कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Mahindra XUV 3XO, Tata Punch, Maruti Brezza, Hyundai Venue जैसी बेहतरीन SUV के साथ होता है।

@देश के 10 सेलेब्रिटी, यह है उनकी पसंदीदा बाइक

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab