कार की माइलेज बढ़ाने के आसान तरीके, इन गलतियों से बचेंगे तो बचेगा ईंधन और पैसा
दुनिया भर में करोड़ों लोग कार का उपयोग करते हैं। इनमें से कुछ लोग कार का उपयोग रोज ऑफिस आने जाने के लिए करते हैं, वहीं कुछ लोग गाड़ी से लंबी दूरी की यात्रा करना भी पसंद करते हैं। करोड़ों लोगों में से काफी कम लोग ही यह जानते हैं कि गाड़ी चलाते किस तरह से माइलेज बढ़ाई जा सकती है। वहीं बाकी लोग इस बात के लिए परेशान रहते हैं कि उनकी गाड़ी सही माइलेज नहीं देती। किस तरह की लापरवाही करने से गाड़ी की माइलेज कम हो जाती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
तेज स्पीड में अचानक न चलाएं गाड़ी
गाड़ी चलाते हुए वैसे तो स्पीड लिमिट का ध्यान रखना कई तरह से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर गाड़ी को अचानक तेज स्पीड में चलाया जाता है तो माइलेज कम होने लगती है।
गलत गियर से कम होगी माइलेज
जब भी कार को चलाया जाता है तो उसके लिए गाड़ी को सही गियर में रखना काफी जरूरी होता है। अगर गलत गियर में कार चलाई जाती है तो वह अचानक बंद भी हो सकती है और लंबे समय तक ऐसा करना इंजन को बड़ा नुकसान भी पहुंच सकता है। साथ ही इससे माइलेज भी कम हो जाती है।
गंदे एयर फिल्टर से कम होगी माइलेज
कार को लंबे समय तक अगर चलाने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इंजन को सही मात्रा में हवा पहुंचाने के लिए एयर फिल्टर का साफ होना जरूरी होता है। ऐसा न होने पर गाड़ी का माइलेज काफी कम हो जाता है।
समय पर सर्विस बचाएगी पैसे
कार से बेहतर माइलेज लेने के लिए कार का ध्यान रखने की भी जरूरत होती है। इसलिए हमेशा कार की सर्विस को समय पर करवाना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि कार की सर्विस कंपनी के सर्विस सेंटर पर करवाएं। ऐसा करना संभव न हो तो किसी अच्छे गैराज में कार की सर्विस समय पर करवानी चाहिए। समय पर सर्विस के कारण कार में आने वाली परेशानी की जानकारी पहले ही मिल जाती है और समय रहते हुए उसे ठीक करवाया जा सकता है।


































