मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग: इन आसान उपायों से बारिश में भी मिलेगी बेहतर विजिबिलिटी
उत्तर भारतीय राज्यों में भी मानसून आने वाला है। इस दौरान काफी बारिश होती है, जिससे गाड़ी चलाने में परेशानी होती है। किस तरह से गाड़ी चलाते हुए अच्छी विजिबिलिटी पाई जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मानसून के समय जब काफी तेज बारिश होती है तब गाड़ी को चलाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। तेज बारिश के कारण सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिस कारण कुछ मीटर भी गाड़ी को आगे बढ़ाने में परेशानी होने लगती है।
एसी का करें उपयोग
जब भी बारिश के समय कार को चलाएं तो हमेशा एसी को खास सेटिंग पर चलाने से विंडशील्ड पर जमने वाली भाप को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए एसी चलाने के बाद पैनल में हवा के फ्लो को विंडशील्ड पर सेट करना चाहिए। ऐसा करने के बाद कुछ सेकेंड में ही भाप खत्म हो जाती है और विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है।
वाइपर का रखें ध्यान
भाप हटाने के अलावा बूंदे शीश पर रहती है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो जाती है। लेकिन अगर गाड़ी में वाइपर सही तरह से काम करें तो विंडशील्ड से पानी को हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए जरूरी होता है कि वाइपर सही तरह से काम करें। अगर वाइपर में खराबी हो तो उसे बदल देना बेहतर रहता है, नहीं तो शीशे पर स्क्रैच आने का खतरा बढ़ जाता है, जिस कारण ड्राइविंग में परेशानी होती है।
डिफॉगर उपयोग करें
बारिश के दौरान सिर्फ आगे ही नहीं पीछे भी देखना जरूरी हो जाता है। इसलिए डिफॉगर का भी उपयोग करना बेहतर रहता है। डिफॉगर के जरिए पीछे के शीशे पर जमी भाप को आसानी से साफ किया जा सकता है।
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश
Related Articles
नई Maruti Brezza Facelift जल्द देगी दस्तक, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ 23 जुलाई को हो सकती है पेश
































