Categories:HOME > Car > Electric Car

2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Hyundai Exter CNG, जानिए पूरी EMI डिटेल

2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Hyundai Exter CNG, जानिए पूरी EMI डिटेल

चार पहिया गाड़ी की आज के समय में हर परिवार को जरूरत है। जिसमें ह्यूंडई की ओर से एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंडई एक्सटर की बिक्री की जाती है। अगर आप भी इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

एक्सटर की कीमत


ह्यूंडई की ओर से Exter के सीएनजी वेरिएंट के तौर पर HX2 को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को सात लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो सात लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 49 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 38 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 7.87 लाख रुपये हो जाती है।


इतनी आएगी ईएमआई


अगर Hyundai Exter के सीएनजी वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.87 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.87 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9451 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।


इतनी महंगी पड़ेगी कार


अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.87 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9451 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Exter के सीएनजी वेरिएंट के लिए करीब 2.06 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.94 लाख रुपये हो जाएगी।


इनसे है मुकाबला



हुंडई की ओर से Exter को एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch और कई हैचबैक कारों के साथ होता है। इसके साथ ही इसे कीमत के मामले में Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti Fronx जैसी एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab