Categories:HOME > Car > Electric Car

Kia Syros EV का नया टीजर जारी, जल्द हो सकती है लॉन्च; 355 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद

Kia Syros EV का नया टीजर जारी, जल्द हो सकती है लॉन्च; 355 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद

दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर जारी किया है। माना जा रहा है कि यह कंपनी की बहुप्रतीक्षित Kia Syros EV हो सकती है। इससे पहले भी Kia ने एक टीजर साझा किया था, जिसमें एक नई BEV (Battery Electric Vehicle) और HEV (Hybrid Electric Vehicle) की झलक दिखाई गई थी। उम्मीद है कि BEV मॉडल Kia Syros EV होगी, जबकि HEV मॉडल Kia Sorento Hybrid 7-सीटर SUV हो सकती है।

टीजर में मिली Syros EV की झलक


नए टीजर वीडियो की शुरुआत में एक तरफ देश का झंडा और दूसरी तरफ बैटरी ग्राफिक दिखाई देता है। इसके नीचे एक लोडिंग बार और "You're Closer Than You Think" संदेश दिखाई देता है। अगले फ्रेम में एक परिवार और एक कार की आकृति नजर आती है, जिसे देखने पर यह Kia Syros जैसी दिखाई देती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Syros EV पेश कर सकती है।


ICE मॉडल जैसा होगा डिजाइन


डिजाइन के मामले में Syros EV काफी हद तक इसके पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल जैसी हो सकती है। हालांकि, इसे अलग पहचान देने के लिए क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर, नए अलॉय व्हील्स और EV-विशिष्ट स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान इसकी LED टेललाइट्स, रडार यूनिट, पार्किंग सेंसर और ORVMs भी देखे गए थे।


मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स


किया Syros EV में पेट्रोल मॉडल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 12.3-इंच की ड्यूल स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), नया ड्यूल-टोन केबिन, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, तथा दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटेड और रिक्लाइनिंग इलेक्ट्रिक सीट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।


बैटरी और संभावित रेंज



रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Syros EV को फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें दो बैटरी विकल्प मिलने की संभावना है—


42kWh बैटरी पैक


49kWh बैटरी पैक

एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक SUV करीब 355 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। साथ ही इसमें DC Fast Charging का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज की जा सकेगी।


कंपनी ने अभी तक Kia Syros EV की लॉन्च डेट, कीमत और आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, नए टीजर के बाद माना जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab