भारत में जल्द एंट्री लेगी JSW की दमदार इलेक्ट्रिक SUV, टेस्टिंग में दिखी नई झलक
भारत के बाजार में जल्दी ही जेएसडब्ल्यू की कार दौड़ती हुई दिखेगी। इसके लिए निर्माता कंपनी जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है। निर्माता की ओर से दूसरी गाड़ी के तौर पर JSW Chery icar V23 को लान्च किया जा सकता है। लान्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ये मिली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इस एसयूवी को चौकोर और सीधे डिजाइन किया गया है। जिस तरह से मर्सिडीज की ओर से जी क्लास और टोयोटा की ओर से एफजे क्रूजर को ऑफर किया जाता है। इसमें टेल लाइट्स को रियर बंपर के पास रखा जा सकता है। साइड में फुट बोर्ड दिया जा सकता है और रियर में टेल गेट पर जैरी कैन को भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही एसयूवी को बड़ी खिड़कियों के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे अंदर से बेहतर विजिबिलिटी मिल सकती है। इंटीरियर में भी बड़ी स्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम और चारों दरवाजों पर ग्रैब हैंडल को दिया जा सकता है।
इतनी होगी रेंज
निर्माता की ओर से अभी सिर्फ एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। जिसके बाद ही किसी तरह की जानकारी को दिया जा सकता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में 60 से 80 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है, जिससे इसे 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही एसयूवी को ऑल व्हील ड्राइव और ड्यूल मोटर के विकल्प को भी दिया जा सकता है।
जल्द होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से एसयूवी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में 2026 के आखिर या 2027 तक पेश किया जा सकता है।
Related Articles
जुलाई में Kia Carens Clavis EV खरीदने का सुनहरा मौका, ₹2 लाख तक की छूट के साथ मिल रहे कई आकर्षक ऑफर्स
जुलाई में Tata EV खरीदने का शानदार मौका : Curvv EV पर ₹3.35 लाख तक, Harrier EV पर ₹2.75 लाख तक की छूट
10.99 लाख रुपये में घर लाएं Hyundai Creta Electric, कंपनी ने लॉन्च किया नया BaaS मॉडल; बैटरी EMI सिर्फ ₹3.9 प्रति किमी






























