Categories:HOME > Car > Electric Car

Kia EV2: Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, 2026 में भारत आने की उम्मीद

Kia EV2: Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, 2026 में भारत आने की उम्मीद

कोरियाई कार निर्माता Kia ने अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज को और विस्तार देते हुए Kia EV2 को पेश किया है। यह B-सेगमेंट की इलेक्ट्रिक SUV है और Kia की छठी इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है। कंपनी का मकसद EV रेंज को बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इलेक्ट्रिक कार की पहुंच बनाना है।

भारतीय बाजार के लिए मजबूत दावेदारी


Kia EV2 को भारतीय बाजार के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका इंटीरियर काफी हद तक Kia Syros से मिलता-जुलता है, जो भारत में पहले से बिक रही है और Kia की दूसरी सबसे सस्ती कार है। हालांकि Kia ने अभी भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बढ़ती EV डिमांड और SUV सेगमेंट की लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 तक Kia EV2 भारत में लॉन्च हो सकती है।


कॉम्पैक्ट SUV, भारतीय ग्राहकों की पसंद


Kia EV2 एक कॉम्पैक्ट और किफायती SUV है, जो भारतीय बाजार की सबसे बड़ी पसंद मानी जाती है। भारत में ग्राहक छोटी SUV और बजट-फ्रेंडली गाड़ियों को ज्यादा तरजीह देते हैं। अगर Kia इस कार को लोकलाइज कर के सही कीमत पर पेश करती है, तो EV2 भारतीय ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकती है।


बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Kia EV2 में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा।

42.2 kWh बैटरी: एक बार चार्ज करने पर करीब 317 किमी की रेंज

61 kWh बैटरी: फुल चार्ज में करीब 448 किमी की रेंज


स्टैंडर्ड रेंज वर्जन में आगे लगे मोटर से 145 bhp की पावर मिलती है, जबकि लॉन्ग रेंज वर्जन में 134 bhp की पावर दी गई है। EV2 में 400V चार्जिंग सिस्टम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि DC फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज सिर्फ 30 मिनट में हो जाएगा। इसके अलावा यह 11kW और 22kW AC चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।


डिजाइन और एक्सटीरियर


Kia EV2 का डिजाइन छोटा और स्मार्ट रखा गया है, जिससे इसे भीड़भाड़ वाले शहरों में चलाना आसान हो जाता है। इसकी लंबाई 4,060 mm, चौड़ाई 1,800 mm और व्हीलबेस 2,565 mm है।


एक्सटीरियर में Kia की सिग्नेचर LED लाइटिंग, सीधा और मजबूत स्टांस और 16 से 19 इंच तक के व्हील ऑप्शन मिलते हैं। इसके साथ ही एक GT-Line वेरिएंट भी पेश किया जाएगा, जिसमें ज्यादा स्पोर्टी लुक देखने को मिलेगा।


Syros जैसा केबिन, हाईटेक फीचर्स


Kia EV2 का केबिन काफी हद तक Kia Syros से मिलता-जुलता है। इसमें तीन डिजिटल स्क्रीन दी गई हैं—


12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर


5.3 इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले


12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम



इसमें Kia का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे लागत कम करने में मदद मिली है। यह सिस्टम OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट को भी सपोर्ट करता है। डिजिटल फीचर्स के साथ-साथ, इस्तेमाल में आसानी के लिए सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग पर फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।



कुल मिलाकर, Kia EV2 किफायती कीमत, अच्छी रेंज, कॉम्पैक्ट SUV डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के दम पर भारतीय EV बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है। अब सभी की नजर Kia की आधिकारिक घोषणा और भारत में इसके लॉन्च पर टिकी हुई है।

@कार खरीदने का यह समय है सबसे परफेक्ट, जानिए वजह ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab