भारत में लॉन्च हुई Tesla Model YL, शुरू हुई डिलीवरी — जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स
टेस्ला कंपनी की ओर से भारत में मॉडल वाईएल को लान्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी के नए वेरिएंट की डिलीवरी को भी अब शुरू कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। टेस्ला की ओर से भारत में कुछ समय पहले लॉन्च की गई मॉडल वाई एल की डिलीवरी को शुरू कर दिया गया है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के पहले बैच को हाल में ही लोगों तक पहुंचाया गया है।
ये है खासियत
टेस्ला की ओर से लॉन्च किए गए नए वेरिएंट को छह सीटों के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें अब दूसरी पंक्ति में भी दो सीटों के साथ तीसरी पंक्ति में भी दो सीटों को दिया गया है।
ये मिलेगी रेंज
टेस्ला मॉडल वाई के नए वेरिएंट को 84.2 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस वेरिएंट को सिंगल चार्ज में 681 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 340 हॉर्स पावर और 450 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह गाड़ी 3.44 सेकेंड में ही 20 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
ऐसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्टिड लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील, सिंगल और ड्यूल टोन इंटीरियर के विकल्प, छह सीट, 16 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, आठ इंच सेकेंड रो स्क्रीन जैसे फीचर्स को दिया गया है। निर्माता की ओर से इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है।
Related Articles
जुलाई में Kia Carens Clavis EV खरीदने का सुनहरा मौका, ₹2 लाख तक की छूट के साथ मिल रहे कई आकर्षक ऑफर्स
































