Datsun RediGo : कितनी भारी पडेगी अपने प्रतियोगियों पर
कीमत :-
अब आते हैं सबसे अहम मुद्दे की ओर, जो है कीमत। RediGo की की शुरूआती कीमत 2.39 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। टॉप वेरिएंट की कीमत 3.34 लाख रूपए है। बात करें प्रतियोगियों की तो Maruti Alto 800 व Renault Kwid दोनों की कीमत 2.62 लाख रूप्ए (एक्से-शोरूम) है जो RediGo से करीब 22-25 हजार रूपए ज्यादा है। वहीं Eon की कीमत 3 लाख रूपए से ज्यादा है। ऐसे में RediGo कम कीमतों का फायदा उठा सकती है। आपको बता दें कि इस सेगमेंट में केवल Tata Nano (टाटा नैनो) ही ऐसी कार हे जो RediGo से सस्ती है। ऐसे में RediGo को देश की दूसरी सबसे सस्ती कार का दर्जा दिया जा सकता है। टॉप वेरिएंट में भी करीब 20 से 25 हजार रूपए का अंतर है।
यह भी पढेंः फॉक्सवेगन एमियो- कितनी टक्कर दे पाएगी अपने प्रतियोगियों को
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































