Maruti Suzuki ने लॉन्च की Vitara Brezza Facelift, ये हैं फीचर्स और कीमत
मारुति सुजुकी ने वितारा ब्रेजा फेसलिफ्ट
लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.34 से 11.40 लाख रुपए
के बीच है। मॉडल 9 ट्रिम्स और 3 न्यू डुअल टोन कलर ऑप्शंस अवलेबल है।
मारुति सुजुकी वितारा ब्रेजा फेसलिफ्ट की फीचर्स हाईलाइट्स में प्रोजेक्टर
हैडलैम्प्स विद एलईडी डीआरएलएस, न्यू ग्रिल, न्यू 16 इंच डुअल टोन अलॉय
व्हील्स, एलईडी टेल लाइट्स, रिवाइज्ड रियर बंपर, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग
व्हील, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम इनक्लूड
हैं।
मॉडल तीन न्यू डुअल टोन कलर ऑप्शंस सिजरिंग रेड विद मिडनाइट
ब्लैक रूफ, टॉर्क ब्ल्यू विद मिडनाइट ब्लैक रूफ और ग्रेनाइट ग्रे विद ऑटम
ओरेंज रूफ में अवलेबल है। मारुति वितारा ब्रेजा फेसलिफ्ट एक 1.5 लीटर के
सीरीज पेट्रोल इंजन से पावर्ड है, जो 103बीएचपी और 138एनएम ऑफ टॉर्क जनरेट
करता है।
यह फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
विद स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नोलोजी के साथ ऑफर किया गया है। कार की लॉन्चिंग
के मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया के डायरेक्टर व सीईओ केनिचि अयुकावा ने
कहा कि हमारे कस्टमर्स इवोल्व हो रहे हैं और उनकी एसपिरेशंस भी। अपनी
स्ट्रॉन्ग, अर्बन और प्रीमियम अपील के कारण ऑल न्यू वितारा ब्रेजा बोल्डर,
स्पोर्टियर और मोर पावरफुल है।
Related Articles
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट






























