Categories:HOME > Bike > Dirt Bike

लंबी बाइक यात्रा पर निकलने से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, वरना बीच रास्ते हो सकती है परेशानी

लंबी बाइक यात्रा पर निकलने से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, वरना बीच रास्ते हो सकती है परेशानी

जून के महीने में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ों की ओर रूख करते हैं। इसके लिए कुछ लोग बाइक से सफर करते हैं। अगर आप भी अपनी बाइक लेकर लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बीच सफर में धोखे से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

इंजन की जरूर करें जांच


लंबे सफर पर बाइक चलाते हुए कई लोग बिना रूके ही मंजिल तक पहुंचना पसंद करते हैं। लेकिन इस आदत के कारण इंजन को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसलिए अगर बिना लंबे सफर पर बाइक से जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इंजन का ध्यान रखना चाहिए। सफर पर निकलने से पहले सर्विस करवानी चाहिए। जिससे इंजन में आने वाली किसी भी परेशानी को समय से ठीक करवाया जा सकता है।



सारी लाइट भी जांचें



लंबे सफर पर अक्सर दिन के अलावा रात में भी सफर करना पड़ता है। ऐसे में अपनी और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए लाइट्स, इंडीकेटर का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। लाइट्स के कारण ही रात के समय आप अपनी मौजूदगी को दिखा सकते हैं। इसलिए सफर शुरू करने से पहले बाइक की सभी लाइट्स को चेक करें, अगर कोई लाइट खराब हो चुकी है तो उसे बदलना सही रहेगा।



सामान को कैसे रखें


बाइक से लंबे सफर पर जाने से पहले सामान रखने की समस्या भी सामने आती है। बाइक पर सामान रखने के लिए अच्छी क्वालिटी की रस्सियों का उपयोग किया जा सकता है। या फिर बाजार में कई ऐसे विकल्प भी मिल जाते हैं, जिनको बाइक पर आसानी से लगाया जा सकता है और उनमें सामान रखा जा सकता है।



इन बातों का भी रखें ख्याल



जब भी बाइक से लंबे सफर पर निकलें। तो हमेशा अपने साथ कुछ ऐसे सामान को भी रखना चाहिए। जो खराब स्थिति में बाइक के साथ ही आपका ध्यान भी रखें। खराब समय के लिए पंचर रिपेयर किट, अतिरिक्त लाइट और पेट्रोल के लिए जैरी कैन को रखना चाहिए। अपने लिए भी कुछ खाने का सामान भी रखना चाहिए। इस तरह किसी भी स्थिति में खुद के साथ बाइक की सुरक्षा तय की जा सकती है।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab