Chevrolet ने लॉन्च किया नया Enjoy MPV
General Motors India (Chevrolet) ने अपने MPV Enjoy का अपडेटेड वर्जन लॉन्च
किया है। इसकी कीमत 6.24 लाख से 8.79 लाख रूपए (सारी कीमतें एक्स-शोरूम
दिल्ली) तक रखी गई हैं। इस 7-8 सीट वाले Multi Purpose Vehicle (MPV) में
ज्यादातर बदलाव कॉस्मेटिक्स को लेकर ही किए गए हैं, जबकि इसमें पुराने वाले
इंजन पर ही भरोसा जताया गया है।
इसमें काला बी-पिलर और रजिस्ट्रेशन प्लेट के ऊपर क्रोम लगाया गया है।
इंटीरियर की ओर रूख करें तो कार में नया लेदरेट, फेब्रिक उपहोलस्टरी,
3-स्पोक स्टीयरिंग वील लगा हुआ है। इसके अलावा हायर एंड मॉडल्स में
स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी मिलेंगे।
ड्राइविंग करते वक्त आराम व
सुविधा के लिए स्टीयरिंग वील में ऑडियो कंट्रोल है।
डोर हैंडल, गियर नॉब व एसी वेंट्स को नया टच दिया गया है। हालांकि इसमें
स्मार्टेक पेट्रोल व डीजल इंजन का वही सेट रखा गया है। 1.3 लीटर की डीजल
मोटर 74.8 पीएस व 172.5 एनएम का पीक टोर्क प्रोडयूस करती है, जबकि 1.4 लीटर
का फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन 100.2 पीएस व 131 एनएम का टोर्क जनरेट करता
है।
General Motors India के प्रेसिडेंट व मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद सक्सेना ने
कहा कि Compact MPV Segment वाली कारों के ग्राहकों के लिए यह कार
काफी उपयोगी साबित होगी। यह फैमिली ट्रेवल व बिजनेस दोनों उद्देश्यों को
पूरा करती है। इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें ऑडियो कंट्रोल वाला 3
स्पोक स्पोर्टी स्टीयरिंग वील प्रमुख है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































