Auto Expo 2016 के सारे Display Space बिके
नई दिल्ली। देश के सबसे बडे
Auto Expo की Display Space पूरी तरह से भर गई है, आलम ये है कि अब किसी भी
वाहन निर्माता या फिर अन्य स्टॉल के लिए कहीं कोई जगह नहीं बची है। आपको
बता दें कि, आगामी फरवरी 2016 में Auto Expo का आयोजन दिल्ली में किया जाना
है। एक बार फिर से Motor Show और Component Expo दोनों को दो अलग जगह पर
आयोजित किया गया है। इस बार इस आयोजन को और भी बेहतर और शानदार बनाने के
लिये लगभग 7,000 वर्गमीटर अतिरिक्त जगह को शामिल किया गया था, लेकिन इस जगह
को भी वाहन निर्माताओं ने पूरी तरह से कवर कर लिया है।
Auto Expo 2016
सियाम के डायरेक्टर जनरल विष्णु माथुर ने इस बारें में बताया कि, हमें बेहद
खुशी है कि Auto Expo के लिये जो जगह बनाई गई वो पूरी तरह से वाहन
निर्माताओं ने कवर कर ली है। उन्होनें बताया कि, हमें उम्मीद है कि ये
आयोजन सबसे बेहतर और सफल होगा।
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























