Categories:HOME > Car > Sports Car

Mahindra ने लांच किया Thar का Facelift Version, कीमत 8.95 लाख

Mahindra ने लांच किया Thar का Facelift Version, कीमत 8.95 लाख

नई दिल्ली। महिंद्रा (Mahindra) ने थार (Thar) का Facelift Version लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इसकी एक्स शो-रूम कीमत 8.95 लाख होगी। कंपनी ने केवल थार (Thar) के CIE वेरिएंट में ही किए हैं जबकि इसका DI ट्रिम वैसे ही रहेगा। नई थार (Thar) में पहले वाला ही 2.5 लीटर का CRDE इंजन है जो 105 bhp के साथ 247 Nm टॉर्क देगा। थार (Thar) में केवल कॉस्मेंटिक नहीं बल्कि ऑफरोड Drive के लिए मैकेनिकल लॉकिंग के साथ रियर डिफरेंशियल दिया गया है जो पहले से बेहतर ऑफरोड कैपेबलिटी देता है।

महिंद्रा एडेड कॉस्ट (Mahindra Aided Cost) पर कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी देता है। महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी थार (Thar) में कई बदलाव किए हैं। अगर बाहरी लुक की बात की जाए तो इसमें नए फ्रंट बंपर के अलावा ब़डे साइट स्टेप्स, बढ़ा हुआ फेंटर और नया सॉफ्ट टॉप नजर आएगा। व्हीकल में कम बदलावों की वजह से यह काफी कुछ पहले मॉडल की तरह ही नजर आती है। थार (Thar) के कैबिन की बात करें तो इसमें भी कुछ बदलाव नजर आएंगे।

कैबिन में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गोल और सिल्वर फिनिश वाली HVAC वेंट के साथ डुअल टोन शेड डैशबोर्ड मिलेगा। इसके अलावा नया Steering Wheel, Revised Hendbrak lever और Two Cup Holder भी होंगे। इसके अलावा Glove box, 2 Din audio system, विंडशिल्ड डेमिस्टर और 12 वॉट का Charging Point दिया है। थार (Thar) की सीट्स को भी रिफब्रिश किया गया है।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab