Toyota ने लाॅन्च किया Fortuner का नया अवतार
   Page 2 of 4  07-11-2016  
                
               
                          
                2017-टोयोटा का शुरूआती दाम 25.92 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखा गया है। यह दाम पेट्रोल वेरिएंट का है, जबकि टाॅप वेरिएंट 27.61 लाख रूपए का है। पेट्रोल के दोनों वेरिएंट 2 व्हील ड्राइव (2WD) है जबकि बेस वेरिएंट मैनुअल और टाॅप आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स के साथ है। 
                 
                 
                
                
बात करें डीज़ल माॅडल की तो यहां 4 वेरिएंट मौजूद हैं। शुरूआती दाम 27.52 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखा गया है। यह मैनुअल गियरबाॅक्स वाला 2 व्हील ड्राइव (2WD) माॅडल है, जबकि आॅटोमैटिक वर्जन 29.14 लाख रूपए का है। 4 व्हील ड्राइव (4WD) मैनुअल गियरबाॅक्स वाले माॅडल की कीमत 30.05 लाख रूपए और आॅटोमैटिक का दाम 31.12 लाख रूपए रखा गया है।  
				    
            


































