टोयोटा किर्लोस्कर मोटर 1 जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी
Page 1 of 1 15-12-2021
नई दिल्ली । ऑटोमोबाइल निर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बुधवार को कहा कि कंपनी अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने जा रही है।
कंपनी के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 से नई कीमतें प्रभावी होंगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "कच्चे माल सहित इनपुट लागत में निरंतर वृद्धि के कारण कीमतों में बदलाव की आवश्यकता है।"
कंपनी
के अनुसार, "यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं कि लागत
वृद्धि का हमारे सम्मानित ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।"
कई अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी कहा है कि वे 1 जनवरी, 2022 से कीमतें बढ़ा देंगी।
(आईएएनएस)
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे
Related Articles
Maruti Wagon R Facelift 2026: नए डिजाइन और 3-सिलेंडर इंजन के साथ आ सकती है वैगन आर, CNG टैंक में भी होगा बदलाव!
































