Categories:HOME > Car > Electric Car

सस्ते में अपनी लाइफस्टाइल को बनाएं बेहतर, Hayudai के इस नए कार के वेरिएंट के बारे में जानें

सस्ते में अपनी लाइफस्टाइल को बनाएं बेहतर, Hayudai के इस नए कार के वेरिएंट के बारे में जानें

हुंडई ने साल 2026 में नई इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 3 से पर्दा उठाया है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो बजट-फ्रेंडली के साथ फीचर्स से भरपूर इलेक्ट्रिक कार है। आयोनिक 3 कि बात करें तो इसे कंपनी की मौजूदा इंस्टर ईवी और कोना इलेक्ट्रिक के बीच की जगह दी है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह अभी तक की आयोनिक रेंज वाली सबसे छोटी और किफायती कार मानी गई है। इतना ही नहीं इसे यूरोपीय मार्केट को ध्यान में रखते हुए प्रेजेंट किया गया है।
शानदार है कार की डिजाइन 

आयोनिक 3 को हुंडई की नई आर्ट ऑफ स्टील डिजाइन पर बेस्ड करके तैयार किया गया है। वैसे तो देखने में यह कार बहुत ही सिंपल और स्टाइलिश लगती है लेकिन उतनी ही फ्यूचरिस्टिक भी चलती है। इस गाड़ी के आगे के हिस्से की बात करें तो यहां पर पतली लाइट दी गई है और पिक्सेल-इंस्पायर्ड लाइटिंग भी है। हवा के दबाव को कम करने के हिसाब से कंपनी ने बनाया है। छोटे साइज वाली कार में लंबी छत और फ्लैट फ्लोर की की सुविधा है जिसकी वजह से अंदर बैठने वालों को काफी आराम और अच्छी खासी जगह मिलेगी।

कितना होगा इसका रेंज

कंपनी ने इसे मशहूर E-GMP प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जिसमें ग्राहकों को बैटरी के दो ऑप्शन मिलते हैं। यह स्टैंडर्ड मॉडल में 42.2 kWh का बैटरी पैक है, जिसे फुल चार्ज करने पर यह 344 किमी तक चलेगी। इसके अलावा जिन लोगों को लंबी दूरी का सफर तय करना है, उनके लिए 61 kWh की बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट भी उपलब्ध कराया गया है। इस तरह से अगर आप इसे एक बार चार्ज करते हैं, तो 496 की जबरदस्त रेंज देता है। अगर इसके स्पीड की बात करें तो यह 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलता है। साथ ही, इसे 29 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। ग्राहकों के लिए यह बेहतर ऑप्शन रहेगा। 

केबिन दिखेगा लग्जरी

जब आप कार के अंदर जाते हैं तो आपको यह काफी लग्जरियस मिलने वाला है। हुंडई कंपनी ने इसके इंटीरियर को फर्निश्ड स्पेस थीम पर बनाया है। इसमें आपको 441 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, एक्स्ट्रा मेगाबॉक्स स्टोरेज भी दिया गया है। बता दें कि, यह पहली यूरोपियन कार है जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इतना ही नहीं इसमें 12.9-इंच या 14.6-इंच की बड़ी स्क्रीन, प्रीमियम साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल चाबी जैसे फीचर्स भी है जो इसे सबसे खास बनाते हैं। 


क्या है सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

आयोनिक 3 में हुंडई स्मार्टसेंस जैसे एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स में यह टॉप पर गिना जाता है। इसके अलावा इसमें हाईवे ड्राइविंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर और रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट जैसे कई फीचर्स है जो एक ग्राहक को संतुष्टि देते हैं। रात में ड्राइविंग को लेकर अच्छी विजिबिलिटी के लिए एयरबैग्स और बेहतरीन लाइटिंग सिस्टम भी है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसे भारत में एंट्री को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी नहीं आया है।

@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab