जल्द आ सकता है Renault Duster का 7-सीटर वर्जन
नए अवतार में 2+3+2 सीटिंग अरेंजमेंट होगा, यानि पीछे की तरह दो कैप्टिन सीट लगाई जाएगी। उम्मीद है कि इसका डायमेंशन भी बढाया जा सकता है। इंजन स्पेसिफिकेशन में बदलाव होने की उम्मीद कम ही है। वर्तमान में रेनो डस्टर 1.6 लीटर पेट्रोल व 1.5 लीटर डीज़ल दोनों इंजन विकल्प में उपलब्ध है। 5-स्पीड मैनुअल के साथ डीज़ल वेरिएंट में ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स मौजूद है। रेनो डस्टर के रेग्युलर मॉडल की शुरूआती कीमत 8 लाख रूपए है, वहीं टॉप मॉडल की कीमत 13.6 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। उम्मीद है कि 7-सीटर अवतार की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं होगा, कीमत 14 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।
यह भी पढें: Volkswagen Ameo भारत में लॉन्च, कीमत 5.24 लाख रूपए से शुरू
Related Articles
दिवाली पर पटाखों से कार-बाइक को हुआ नुकसान तो मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
































