फिर से मार्केट में दस्तक देगी Hyundai Santro
हुंडई सेंटो इंडियन मार्केट में कोई नया नाम नहीं है। इस नाम की आज सैंकड़ों कारें देश की सड़कों पर दौड़ते हुए दिख जाएंगी। साल 1998 में भारत आई हुंडई मोटर्स की यह पहली कार थी जिसे टाॅलबाॅय लुक में पेश किया गया था। इस कार ने आते ही देश की सबसे पाॅपुलर हैचबैक मारूति 800 को और उसके बाद वैगनआर को कड़ी टक्कर दी। 16 साल के सफर के बाद 2014 में इस कार को बंद कर दिया गया और इसकी जगह i10 और i20 ने ले ली। अब यह कार वापिस देश में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। संकेत ऐसे ही सामने आ रहे हैं कि देश की पाॅपुलर कारों में शुमार यह नाम साल 2018 में देश की सड़कों पर फिर से दौड़ते नजर आएगा।
हुंडई सेंट्रो भारत में टॉप-सेलिंग कार में शामिल रही है। भारत में इस कार के 13.6 लाख यूनिट बिके थे। इसके अलावा कार के 5.35 लाख सैंट्रो को निर्यात किया गया था। कुल मिलाकर 16 साल में हुंडई सैंट्रो के 19 लाख यूनिट बिके थे।
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























