बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा से जानें Mahindra e2o के फीचर्स की जानकारी
बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा से जानें Mahindra e2o के फीचर्स की जानकारी" >
बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) को तो आप जानते ही होंगे। अगर याद नहीं आ रहा है तो हालही में आई टाइगर श्राफ स्टारर बागी मूवी में भी अंधे टैक्सी ड्राइवर का रोल तो याद ही होगा। यह है हास्य बॉलीवुड कलाकार संजय मिश्रा, जिनके साथ महिन्द्रा (Mahindra) ने एक शॉर्ट फिल्म ‘The Lift-द लिफ्ट’ शूट की है। यह शॉर्ट फिल्म शूट हुई है महिन्द्रा (Mahindra) की इलेक्ट्रिक कार e2o के लिए बनाए गए एक कैम्पेन के लिए, जिसे कंपनी ने ‘ड्राइवन बाय गुडनैस’ नाम दिया है। इस एड शूट में मिश्रा इस कार के फीचर्स की जानकारी देते हुए नज़र आएंगे। इस शॉर्ट फिल्म को 4 हिस्सों में फिल्माया गया है। इसके पहले पार्ट में मानवीय संवेदनाओं को दिखाया गया है, जबकि बाकी सभी पार्ट में इस कार के एडवांस-स्मार्ट फंक्शन को दिखाया गया है। आपको बात दें कि e2o देश की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। आगे की स्लाईड में आप वीडियो देख सकते हैं।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































